IPL: केविन पीटरसन ने रवींद्र जडेजा के बारे में कही ये बड़ी बात, जिसे जानकर आप भी चौंक जाओगे

IPL: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने रवींद जडेजा (Ravindra Jadeja) को CSK का नया कप्तान बनाए जाने पर अपनी ने प्रतिक्रिया दी है | एमएस धोनी (Ms Dhoni) ने आईपीएल 2022 शुरू होने से ठीक दो दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी को छोड़ दी थी.

आईपीएल 2022 में एमएस धोनी (MS Dhoni) की Csk की कप्तानी छोड़ने के बाद रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का नया कप्तान बनाया गया है | कुछ लोगों को लग रहा थी कि सीजन के आखिरी में जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम का कप्तान बनाया जाएगा | लेकिन हमेशा की तरह ही इस बार भी धोनी ने सबको चोंका दिया | आईपीएल 2022 (IPL 2022) शुरू होने से ठीक दो दिन पहले ही एमएस धोनी (MS Dhoni) ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी और जडेजा को Csk का नया कप्तान बना दिया गया.

IPL
                                                           image source-google

जिस तरह से आईपीएल (IPL) के 15वें सत्र के शुरू होने से दो दिन पहले एमएस धोनी ने कप्तानी छोड़ी उसे लेकर विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग और सुरेश रैना समेत कई बड़े दिग्गजों ने इस बात पर हैरानी जताई है | इसके बाद अब इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) भी शामिल हो गए | पीटरसन (Kevin Pietersen) ने धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का नया कप्तान नियुक्त होने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

बेटवे के लिए लिखे एक आर्टिकल में पीटरसन ने कहा, स्पष्ट रूप से सीएसके ने फैसला किया है कि एमएस धोनी से आगे जाने का अब यह सही समय है, इस बात का मुझे जरा भी आश्चर्य नहीं है कि सीएसके ने जडेजा को टीम की कमान सोंपी है | जडेजा टीम के दूसरे कूल खिलाड़ी माने जाते हैं जो अपनी कप्तानी में अच्छे निर्णय लेंगे | पीटरसन के अनुसार, टी-20 में जडेजा बहुत ही अनुभवी खिलाड़ी हैं.

पीटरसन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बीते साल आईपीएल 2021 (IPL 2021) में मुझ सहित बहुत से लोगों को गलत साबित करके रख दिया था, की टीम में कुछ युवा खिलाड़ी भी हैं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि ठंढे दिमाग से फेसले लेने से उन्हें हर किसी पर बढ़त मिल जाएगी.

ये भी पढ़े :-

Leave a Comment